अलवर। शहर में फायरिंग और युवक के पेट में गोली मारने के मामले में दो लोगों को बुधवार को पकड़ा गया था। पुलिस आज दोनों को घटना स्थल पर लेकर गई और घटनाक्रम को समझा।
सिटी सीओ अंगद सिंह ने बताया- दोनों घटनाओं का आपस में कनेक्शन था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी तार मोहम्मद और दीपक शर्मा को गिरफ्तार किया था। अब दोनों को मौके पर ले जाकर घटना का मौका पुष्टि की गई।
यह आपसी लेन-देन का मामला था। जिसमें पहले एक पक्ष ने जान से मारने की धमकी दी। उसके अगले दिन दूसरे पक्ष ने गोली मार दी थी। पुलिस ने दो जनों को अरेस्ट कर लिया था, जो पूरी तहर प्लानिंग कर किया गया था।
प्री-प्लान तरीके से की वारदात
राठ स्कूल के पास 27 जनवरी की रात करीब 8.30 बजे बाइक पर आए बदमाशों ने दीपक शर्मा पुत्र शिवचरण निवासी इंदिरा कॉलोनी पर फायरिंग की थी। घटना में युवक के पेट में गोली लगी, जो आर-पार हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला हॉस्पिटल ले जाया गया।
इसके पहले दिन 26 जनवरी को कोतवाली थाने के मनु मार्ग स्थित केके हॉस्पिटल के सामने काला कुआं निवासी संजय खान ने बताया था कि उसे दोपहर करीब 3 बजे तार मोहम्मद नाम के व्यक्ति ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी थी। इस धमकी के करीब डेढ़ घंटे बाद 4 लोग दो बाइक पर आए और फायरिंग कर दी।