जालोर। जिले में अवैध देसी पिस्टल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार सांचौर के सरवाना थाने की अवैध देसी पिस्टल (कट्टा) मय खाली मैगजीन को जब्त करने के साथ आरोपी अरविन्द को गिरफ्तार किया है।
सरवाना थानाधिकारी सूरजभान सिंह ने बताया कि एसपी ज्ञानचंद्र यादव के निर्देशानुसार जिले भर में अवैध हथियार तस्करी की रोकथाम एवं तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही के लिए धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पुलिस टीम ने सरहद जानवी में गश्त के दौरान संदिग्ध लगने पर जिला फलौदी के पुलिस थाना मतौडा के पल्ली निवासी अरविन्द(25) पुत्र महिपाल विश्नोई (गोदारा) को दस्तयाब किया था।
जांच में आरोपी के कब्जे से अवैध एक देसी पिस्टल (कट्टा), जिसके सिल्वर रंग की खाली मैगजीन लगी हुई थी, को बरामद करने के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से खरीद- फरोख्त के बारे में पूछताछ कर रही है। कार्रवाई टीम में थाना अधिकारी सुरजभानसिह, कॉन्स्टेबल पूनमाराम, सुरेश कुमार व गोविंदराम शामिल रहे।