Explore

Search

March 14, 2026 1:41 pm


युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या : सुसाइड के कारण नहीं चला पता, जांच में जुटी पुलिस

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

जालोर सायला के पोषाणा में एक युवक ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर सायला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया और पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया।

सायला थाने के कॉन्स्टेबल अर्जुन ने बताया कि सायला के पोषाणा में निवासी उमाराम (27) पुत्र राजाराम भील ने गुरुवार की देर शाम करीब 5 बजे के घर में फंदे लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर सायला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। शुक्रवार को सुबह पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया। हालांकि अभी तक आत्महत्या करने के का कारण पता नही चला है। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।

मृतक के भानजे की भी सड़क हादसे में हुई मौत

पुलिस के अनुसार बुधवार को उमाराम के भानजे अमराराम की मौत हुई थी। उन्होंने बताया कि जीवाणा के पास ट्रक के कुचलने से भाण्डवा निवासी अमराराम पुत्र भोलाराम भील की मौत हुई थी।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर