Explore

Search

July 6, 2025 4:42 am


खेत पर जा रहे सगे भाइयों को वाहन ने रौंदा : दोनों की मौके पर ही मौत, 10वीं-12वीं में पढ़ रहे थे; घर में मचा कोहराम

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

भरतपुर। खेत की रखवाली के लिए जा रहे 14 और 16 साल के दो सगे भाइयों को अज्ञात वाहन रौंद गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घर से खेत की दूरी महज डेढ़ किलोमीटर थी। घटना डीग जिले के कुम्हेर थाना इलाके में डीग-भरतपुर रोड पर रविवार रात 8.30 बजे के करीब हुई।

दोनों लड़के कुम्हेर के बैलारा गांव के रहने वाले थे। गांव के पूर्व सरपंच सुरेश ने बताया- बैलारा गांव निवासी पप्पू सिंह के दो बेटे हर्ष (16) और बॉबी (14) फसल की रखवाली करने के लिए घर रात 8 बजे पैदल खेत की तरफ निकले थे। घर से खेत की दूरी कम है। होम्स कैनाल के पास उनके खेत हैं।

रोड पर पीछे से आए वाहन ने रौंदा

दोनों लड़के भरतपुर-डीग रोड पर बाबुला गांव के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। रात करीब 9.30 बजे बाबुला गांव के कुछ लोग घटनास्थल से निकल रहे थे। उन्होंने सड़क पर हर्ष और बॉबी को पड़ा देखा। वे उन्हें जानते थे। उन्होंने दोनों को कुम्हेर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद घटना की सूचना दोनों के पिता पप्पू सिंह को दी। इसके बाद दोनों युवकों के परिजन अस्पताल पहुंचे। दोनों भाई भरतपुर के सोनी एकेडमी स्कूल में 10 वीं और 12 वीं के छात्र थे। दोनों की एक साथ मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। पूरे शहर में शोक है।

सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस

कुम्हेर थाना इंचार्ज जितेंद्र चौधरी ने बताया- पूर्व सरपंच सुरेश ने पुलिस को घटना की जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दोनों को कुम्हेर हॉस्पिटल ले गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। शवों को मॉर्च्युरी में रखवाया। सोमवार सुबह दोनों युवकों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए डीग कुम्हेर रोड के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर