Explore

Search

January 23, 2026 5:26 pm


जालोर महोत्सव में साउंड-टेन्टवालों के बीच चले लात-घूंसे : मंच हिला तो सिस्टम हटाने को कहा था; पद्मश्री बतूल बेगम और बॉलीवुड नाइट कार्यक्रम रद्द

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

जालोर। जालोर महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को साउंड और टेन्टवालों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। टेन्ट और डेकोरेशन इंचार्ज के बेटे को पेट और चेहरे पर गंभीर चोटें लगी। उसे उदयपुर रेफर करना पड़ा। घटना शाम 6 बजे के करीब हुई। यहां बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता हुई थी। इस दौरान मंच हिल रहा था। टेन्टवालों को इसे ठीक करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने मंच से साउंड सिस्टम हटाने को कहा तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।

कोतवाल अरविन्द कुमार ने बताया- विवाद के बाद देर रात तक करीब 7 लोगों को डिटेन किया। आरोप है कि नटराज मंच के पास टेंट डेकोरेशन के मालिक हुकमीचंद के बेटे विक्रम को साउंड वालों ने पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। उसे जालोर जिला हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में उदयपुर रेफर किया गया।

जालोर महोत्सव समन्वयक रतन सुथार ने बताया- हंगामे के बाद शाम 6.30 बजे पद्मश्री बतूल बेगम का राजस्थान लोकगायन का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। साथ ही 8.30 बजे बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर स्वागत राठौड़ और पल्लवी दाभोलकर का बॉलीवुड नाइट कार्यक्रम भी रद्द करना पड़ा। शहर के शाह पूजांजी गेनाजी स्टेडियम में 3 दिवसीय जालोर महोत्सव चल रहा है। रविवार को इसका दूसरा दिन था। घटना के बाद लोगों ने कोतवाली थाने के आगे हंगामा कर दिया। ये लोग आरोपियों को गिरफ्तार करने व साउंड सिस्टम जब्त करने के साथ की कार्यक्रम रद्द करने की मांग कर रहे थे। इस पर हमने पद्मश्री बतूल बेगम का लोकगायन का क्रार्यक्रम और बॉलीवुड नाइट कार्यक्रम रद्द कर दिए।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर