Explore

Search

November 14, 2025 10:39 am


लेटेस्ट न्यूज़

युवक ने की खुदखुशी, जीजा के साथ रहता था : कमरे में फंदे पर लटका मिला, परिवार ने खिड़की से देखा

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अजमेर। जिले में एक कारीगर ने घर पर फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सूचना पर पहुंचीं सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव को उतारा और जेएलएन हॉस्पिटल की मॉच्यूरी में भेजा। घटना स्थल पर एफएसएल को बुलाकर सबूत जुटाए गए हैं। सिविल लाइन थाने की ASI भीम सिंह जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से कमरे को खुलवाया गया।

जानकारी अनुसार- बिनयनगर हाल प्रताप नगर निवासी प्रहलाद सिंह (22) पुत्र चंपा सिंह ने घर के कमरे में टीनशेड की कुंडी से फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। वह करीब 3 महीने से अपने जीजा सावर सिंह के साथ रह रहा था। परिवार सुबह उठा और खाना खाने के लिए आवाज लगाई तो युवक ने दरवाजा नहीं खोला। परिवार के लोगों ने जब खिड़की से अंदर जाकर देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। आस-पास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। सुसाइड के कारणों को लेकर जांच की जा रही है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर