सवाई माधोपुर। जिले के सूरवाल थाने से पुलिस हिरासत से आरोपी के भागने का मामला सामने आया है। यहां से पॉक्सो एक गिरफ्तार आरोपी मौका पाकर हो गया। फिलहाल सूरवाल थाना पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में वांछित ठिकानों पर दबिश दे रही है। जानकारी के अनुसार सूरवाल थाना पुलिस ने मंगलवार शाम को नाबालिग का अपहरण करने के मामले में अमर सिंह उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया था। सुबह शौच के लिए आरोपी को हवालात से बाहर निकाला गया था। थाने से शौचालय से दूर होने के चलते कॉन्स्टेबल शौच के लिए आरोपी को लेकर जा रहा था। इसी दौरान कॉन्स्टेबल मुकेश चौधरी को चकमा देकर आरोपी फरार हो गया। जिसकी सूचना थानाधिकारी जयप्रकाश ने उच्चाधिकारियों को दी। सूचना मिलने के बाद उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद थानाधिकारी जयप्रकाश के नेतृत्व में आरोपी की धरपकड़ के लिए टीमे गठित की गई। फिलहाल गठित टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वांछित ठिकानों पर दबिश दे रही है। मामले को लेकर SP ममता गुप्ता का कहना है कि फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़
Is wee acidic?
March 14, 2026
3:09 am
Simplify ICE File Handling – FileMagic
March 14, 2026
3:08 am
Answers about Biology
March 14, 2026
3:08 am
Darkmarket Url
March 14, 2026
3:06 am

पुलिस गिरफ्त से फरार हुआ आरोपी : सूरवाल थाने से शौच कराने के दौरान फरार हुआ पॉक्सो एक्ट का आरोपी
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

