Explore

Search

July 7, 2025 8:17 am


राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष बने : राजस्थान भाजपा को मिला नया नेतृत्व, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

धौलपुर। राजस्थान भाजपा में बड़ा बदलाव हुआ है। राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ को निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। शनिवार को धौलपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर जश्न मनाया। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष रामकुमार गर्ग के मयूरी हॉस्पिटल स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटीं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के समर्थन में नारे लगाए।

रामकुमार गर्ग ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यहां एक साधारण कार्यकर्ता भी मेहनत कर शीर्ष पद तक पहुंच सकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की। राज्य के नए बजट में युवाओं, उद्योग, खेल और महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है। कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री नरेंद्र तोमर ने किया। इस मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव, ओम प्रकाश कोली, महेश कोली समेत कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर