अलवर। शहर के कोतवाली थाना पुलिस ने 2 साल से फरार चल रहे गो तस्कर को गिरफ्तार किया। जिसके दो साथी तस्कर पहले अरेस्ट हो चुके। ये तीनों अलवर शहर में घूम रहे आवारा गोवंश की तस्करी कर ले जाते थे। पुलिस ने सीसीटीवी के हुलिए व अन्य जांच के बाद आरोपी दबोचे हैं। कोतवाली थाने के ASI विजेंद्र सिंह यादव ने बताया की तीन लोगों का एक गिरोह शहर व आस पास के इलाके में घूमने वाले गोवंश की तस्करी करता था। इस मामले में पहले दो को अरेस्ट किया जा चुका है। पिकअप वाहन भी जब्त किया गया था। उसके बाद तीसरे आरोपी को अब गिरफ्तार किया गया है। ASI यादव ने बताया कि फखरुद्दीन व शहकुल निवासी अलालपुर और इकबाल निवासी रूपवास सुनसान जगहों से गोवंश को पिकअप में भरकर ले जाते थे। जिनके सीसीटीवी फुटेज में हुलिए सामने आए। उसके बाद पहले दो जनों को पकड़ा। पहले फखरुद्दीन व शहकुल को गिरफ्तार कर लिया गया था। 2 साल से इकबाल तुर्रा फरार चल रहा था।

लेटेस्ट न्यूज़
Dominating H2 Math in Singapore: Why Expert Tuition Could Be Your Child’s Secret Weapon
March 10, 2026
2:39 am
Yearly MBBS Fees in Russia: What Students Ought to Expect
March 10, 2026
2:36 am
Three Suggestions For Property Management You should Utilize Right now
March 10, 2026
2:36 am

गो तस्कर 2 साल बाद दबोचा : अलवर शहर में सड़कों पर घूम रहे गोवंश की तस्करी करते थे, पहले दो अरेस्ट हो चुके
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

