सवाई माधोपुर। जिले की कुंडेरा थाना पुलिस ने पांच हजार रुपए के एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दिलखुश (25) पुत्र रामसिंह मीणा निवासी जीरोता थाना सपोटरा जिला करौली को गिरफ्तार किया है।
अवैध हथियारों के खरीद फरोख्त मामले में दो साल से था फरार
कुण्डेरा थानाधिकारी भरत सिंह ने बताया कि साल 2023 में अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त का मामला दर्ज हुआ था। कुंडेरा पुलिस अब तक अवैध हथियारों की खरीद – फरोख्त में शामिल 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर चुकी हैं। इस मामले में आरोपी दिलखुश दो साल से फरार चल रहा था। जिस पर जिला पुलिस की ओर से पांच हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया हुआ है। आरोपी दिलखुश जिले के टॉप 10 बदमाशों में शामिल हैं। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। जिसकी गिरफ्तारी के लिए उच्चाधिकारियों से निर्देश मिले थे। जिस पर थानाधिकारी भरत सिंह के नेतृत्व मे एक टीम गठन किया गया। गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी दिलखुश मीणा को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है। थानाधिकारी भरत सिंह ने बताया कि आगामी समय में भी वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए धरपकड़ अभियान के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।