सोजत। पाली जिले में एक टेंपो में सवार होकर आए एक महिला और दो पुरुष दो दिव्यांग बच्चों को कच्चे रास्ते पर लावारिस हालत में छोड़ कर चले गए। जिसमें एक लड़का और एक लड़की है, जिनकी उम्र लगभग 2-3 साल है। घटना बुधवार सुबह 7 बजे सोजत थाना इलाके के सवराड़ गांव से रिसाणिया गांव की ओर जाने वाले कच्चे मार्ग की है। स्थानीय निवासी महेंद्र प्रजापत ने बताया कि सुबह 7 बजे एक नीले रंग का टेंपो मौके पर आया। जिसमें से दो पुरुष और एक महिला नीचे उतरे और उन्होंने दोनों दिव्यांग बच्चों को कच्चे रास्ते पर छोड़ दिया। साथ ही बच्चों के पास एक नीले रंग का बैग भी मौके पर छोड़ कर चले गए। बच्चों की रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों को सोजत रोड़ सीएचसी में भर्ती कराया। फिलहाल दोनों बच्चे स्वस्थ हैं। सोजत रोड थानाधिकारी जबरसिंह राजपुरोहित ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। बच्चों के पास एक नीला बैग मिला, जिसमें उनके कपड़े थे। दोनों बच्चे पैरों से विकलांग हैं और लकवाग्रस्त प्रतीत होते हैं। बच्चों के शर्ट की कॉलर पर ‘श्रीफलोदी 28 गारमेंट कोटा’ और फोन नंबर 2478510 लिखा हुआ है। वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़
Answers about Technology
March 3, 2026
1:43 pm
Person Who reads news on tv?
March 3, 2026
1:43 pm
Solutions About Regulation & Legal Points
March 3, 2026
1:38 pm
heic jpg 変換 382
March 3, 2026
1:35 pm

दिव्यांग बच्चों को लावारिस हालत में छोड़ा : टेंपो में आई महिला और दो पुरुषों ने कच्चे रास्ते में रखा, शर्ट पर लिखे नंबर से पहचान में जुटी पुलिस
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

