Explore

Search

March 23, 2025 6:25 am


लेटेस्ट न्यूज़

मुनीम से 14.69 लाख की लूट : बुलेट पर आए बदमाशों ने बाइक के हैंडल पर लटका बैग छीना; 3 हिरासत में

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

जोधपुर। बुलेट पर आए बदमाशों ने फैक्ट्री के मुनीम से झपट्टा मार कर 14.69 लाख की नकदी से भरा बैग लूट लिया। मुनीम ने इसके बाद बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वो भाग निकले। इसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर लुटेरों की तलाश शुरू की और 3 को हिरासत में लिया है। मामला जोधपुर के बासनी थाना इलाके का गुरुवार का है।

बासनी पुलिस के अनुसार, सांगरिया क्षेत्र में चैनसुख सुथार की फैक्ट्री में काम करने वाले मुनीम राजेंद्र सिंह के पास फैक्ट्री का कैश था। इसे सुथार ने फोन कर बुधवार सुबह लाने को कहा था। इस पर राजेंद्र सिंह पूरी नकदी लेकर सांगरिया क्षेत्र की तरफ जा रहा था। इसी दौरान बुलेट पर सवार लुटेरों ने तनावडा-सांगरिया फांटा के बीच मौका पाकर राजेंद्र सिंह का रास्ता रोका। इसके बाद बाइक के हैंडल पर लटक रहा बैग झपट कर वहां से भाग निकले। बुलेट पर आए लुटेरों ने हेलमेट लगा रखे थे। वे पहले से ही मुनीम राजेंद्र सिंह की रेकी कर उसका पीछा कर रहे थे। वारदात के बाद राजेंद्र ने पहले तो बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की। लेकिन, वे हाथ नहीं आए। इसके बाद उन्होंने अपने मालिक और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि संभवतया बदमाशों को जानकारी थी कि मुनीम राजेंद्र सिंह के पास बड़ी मात्रा में कैश है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर