Explore

Search

April 18, 2025 3:45 am


जमीनी विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष : एक दूसरे पर किया लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, चार लोग घायल, जयपुर रेफर

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बांदीकुई। नांगल झामरवाड़ा गांव में गुरुवार को जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला होने से चार लोग घायल हो गए। घटना में अवधेश सिंह (53 वर्ष) और नरसिंह (50 वर्ष) के पक्ष शामिल थे। दोनों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों पक्ष जमीन पर अपना-अपना दावा कर रहे थे।

विवाद के दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस हिंसक झड़प में अवधेश सिंह, रवि सिंह (26 वर्ष), नरसिंह और रामूसिंह (30 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। करीब आधे घंटे तक चले इस संघर्ष के बाद सभी घायलों को पहले बांदीकुई उपजिला अस्पताल ले जाया गया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चारों को जयपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और जांच शुरू कर दी है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर