Explore

Search

March 23, 2025 6:10 am


लेटेस्ट न्यूज़

भाजपा ने डोटासरा का पुतला फूंका, विधानसभा से निलंबित करने की मांग की

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

सीकरभाजपा ने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का आज लक्ष्मणगढ़ में पुतला फूंका। विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी पर अमर्यादित भाषा में टिप्पणी करने करने पर डोटासरा के पुतले की शव यात्रा निकाली गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने डोटासरा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए उन्हें विधानसभा से निलंबित करने की मांग की। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने कहा- लक्ष्मणगढ़ विधानसभा के विधायक व पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने हाल में विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी पर अमर्यादित और असंसदीय टिप्पणी की है, जो निंदनीय है। इस कृत्य से न केवल विधानसभा की गरिमा को ठेस पहुंची है बल्कि यह लोकतांत्रिक प्रतिष्ठा के खिलाफ भी है।

जिलाध्यक्ष ने कहा- डोटासरा ने ओछे शब्दों का प्रयोग कर अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया है। इससे पूरे प्रदेश की जनता में रोष है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारी लोकतांत्रिक संस्थाओं की व्यवस्था प्रणाली को सम्मानित और सुरक्षित रखना आवश्यक है। इस प्रकार के कृत्य से समाज में गलत संदेश जाता है इसलिए भाजपा मांग करती है कि डोटासरा को विधानसभा से निलंबित किया जाए ताकि भविष्य में किसी भी सदस्य द्वारा ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो और विधानसभा की गरिमा बनी रहे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश पालड़ी, शहर मंडल अध्यक्ष ललित पंवार, बलारां मंडल अध्यक्ष भरत सिंह सरावग, पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश सरावगी, प्यारेलाल कटारिया, मनोज शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष चंद्रकांत जाजोदिया, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विनीत सोनी, एससी मोर्चा अध्यक्ष संतोष वाल्मीकि, सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर