Explore

Search

July 7, 2025 8:12 am


युवक का अपहरण-मारपीट कर मांगी 5 लाख की फिरौती : प्रतापनगर थाना पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

उदयपुर। जिले की प्रतापनगर थाना पुलिस ने युवक को बंधक बनाकर पीटने और 5 लाख रुपए की फिरौती मांगने के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह चारण ने बताया-मामले में घासा निवासी हिम्मत सिंह देवड़ा पिता अमरसिंह, मंगल सिंह पिता माधु सिंह और सुरेन्द्र सिंह झाला पिता चतरसिंह को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार घासा निवासी तुलसीराम डांगी पिता खेमाजी ने थाने में रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि बीते माह 7 फरवरी को दरोली निवासी रतनलाल डांगी ने फोन कर घाटा वाला माताजी मंदिर के पास मिलने बुलाया था। इस पर वह अपने दोस्त मुकेश डांगी को साथ लेकर मिलने पहुंचा। तुलसीराम ने रतनलाल को फोन किया। तो उसने उदयसागर चौराहे पर बुलाया।

वहां रतनलाल अपने साथी दिनेश व अन्य दो लोगों के साथ कार में बैठा था। वह भी कार में बातचीत करने बैठ गया। तभी तीन कारों में सुरेन्द्र सिंह झाला, हिम्मत सिंह देवड़ा, मंगल सिंह देवड़ा, संजू डांगी व अन्य लोग वहां पहुंचे। बदमाशों ने कार पर हमला कर दिया। रतनलाल उन्हें झालों का ढाणा के जंगलों में ले गया। वहां बांधकर सरिये और पाइप से पीटा। फिर 5 लाख रुपए मांगे। इसके बाद नेगड़िया टोल पर छोड़कर आरोपी भाग गए। घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस पड़ताल में सामने आया कि रतनलाल और दिनेश का तुलसीराम से पहले झगड़ा हुआ था। इसी साजिश के चलते आरोपियों ने हमला किया।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर