Explore

Search

March 12, 2026 11:54 pm


निलंबित सरपंच-उपसरपंच के खिलाफ एसीबी करेगी कार्रवाई : फर्जी पट्टे जारी करने का है आरोप

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बारां। जिले की सीमली पंचायत में फर्जी पट्टे जारी करने के मामले में नई कार्रवाई सामने आई है। पंचायती राज विभाग के आदेश पर निलंबित सरपंच और उप सरपंच के खिलाफ एसीबी में मामला दर्ज किया जाएगा। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजवीर सिंह ने इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीमली ग्राम पंचायत द्वारा दो फर्जी पट्टे जारी किए गए थे। इस मामले में पंचायती राज विभाग की जांच के बाद 12 फरवरी को सरपंच संगीता यादव और उप सरपंच नरेश कुमार मीणा को निलंबित कर दिया गया था। राज्य सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। विभाग से सोमवार को प्राप्त पत्र में दोनों पदाधिकारियों के खिलाफ एसीबी में मामला दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला परिषद सीईओ ने बारां पंचायत समिति की बीडीओ श्वेता खोरवाल को पत्र लिखकर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर