Explore

Search

March 7, 2026 3:01 am


अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला और युवक की मौत : रास्ते में हुआ हादसा, आरोपी फरार

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

भरतपुर। डीग जिले में देर रात करीब 2 बजे बाइक सवार एक महिला और एक व्यक्ति को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में दोनों की मौत हो गई। दोनों के शवों को जब राहगीरों ने सड़क पर पड़ा देखा तो, उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों के शवों को देर रात ही मॉर्च्युरी में रखवा दिया। सुबह दोनों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना डीग जिले के कुम्हेर थाना इलाके के सिकरोरी गांव की है। कुम्हेर थाना अधिकारी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि कल देर रात करीब 2 बजे सूचना मिली थी कि एक महिला और व्यक्ति सिकरोरी मोड़ के पास गंभीर हालत में पड़े हैं। जिसके बाद मौके पर जाकर दोनों को अस्पताल लेकर जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रात में ही दोनों के शवों को मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया।

मृतकों के परिजनों से बात करने पर पता लगा कि मृतक राकेश (30) निवासी अस्तावन हलवाई का काम करता था। मृतक महिला मुन्नी देवी (58) बड़ा मोहल्ला कुम्हेर कस्बा भी खाना बनाने का काम करती थी। कल अस्तावन गांव में तेज सिंह के लड़के की शादी थी। जहां दोनों खाना बनाने का काम कर रहे थे। देर रात को काम खत्म हुआ। राकेश मुन्नी देवी को छोड़ने के लिए उसके घर जा रहा था। इस दौरान किसी अज्ञात वाहन ने राकेश की बाइक को टक्कर मार दी। SHO जितेंद्र चौधरी का कहना है कि बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं लग पाया है। पुलिस वाहन का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर