Explore

Search

March 23, 2025 11:57 pm


लेटेस्ट न्यूज़

रेलवे स्टेशन से दुल्हन गायब : दलाल को 3.50 लाख देकर शादी की थी, गहने-रुपए लेकर फरार

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

पाली। जिले के कोतवाली थाने में एक व्यक्ति ने शादी के नाम पर ठगी करने का मामला दर्ज कराया है। उसने दलाल और एक महिला के खिलाफ रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि उसने साढ़े तीन लाख रुपए दलाल को लेकर एक लड़की से शादी की थी। पिता के बीमार होने पर पत्नी को मिलवाने ले जा रहा था, लेकिन लड़की रेलवे स्टेशन से गायब हो गई। वह रुपए और गहने भी ले गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोतवाली थाना इलाके के खोडिया बालाजी क्षेत्र में रहने वाले जितेन्द्र दास (21) ने बताया- मैं भठिंडा (पंजाब) में मिठाई की शॉप चलाता हूं। वहां बिरामी (लूणी) जोधपुर निवासी इरशाद अहमद उर्फ अकबर उर्फ जीतू मिठाई लेने के लिए आता-जाता रहता था। करीब एक महीने पहले इरशाद मेरी भुआ के घर आया और बोला कि यूपी, एमपी में उसके परिचित कई परिवार हैं। जहां जितेंद्र की शादी करा दूंगा। हम उसकी बातों में आ गए। उसने शादी करवाने का खर्च करीब साढ़े तीन लाख रुपए बताया। फिर 13 दिसम्बर 2024 को पाली के खोडिया बालाजी क्षेत्र स्थित उसकी भुआ के यहां प्रियंका नाम की एक युवती और एक महिला और पुरुष को लेकर आया। जिन्होंने खुद को प्रियंका का माता-पिता बताया। जिन्होंने खुद को हम्मीदपुर वाराणासी (उत्तरप्रदेश) का निवासी बताया। यहां प्रियंका से जितेंद्र की शादी करवाई गई। इस दौरान करीब डेढ़ सौ लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट में बताया कि 4 जनवरी 2025 को दलाल इरशाद का कॉल आया और बोला कि प्रियंका के पिता की तबीयत खराब है। इसलिए उसे मिलवाकर ले आओ। वह ट्रेन से प्रियंका को लेकर गया। 4 दिन तक वह बनारस में प्रियंका के घर रूका। वापस 8 जनवरी 2025 को ट्रेन से पाली के लिए रवाना हुए। आगरा रेलवे स्टेशन पर प्रिंयका टॉयलेट करने का कहकर गई। लेकिन काफी देर बाद भी नहीं मिली। इस पर दलाल ओर प्रियंका के माता-पिता से संपर्क किया उन्होंने भी प्रियंका के घर नहीं आने की बात कही। घर से ले गई गहने और रुपए रिपोर्ट में बताया कि उसने सारी बात अपनी भुआ को बताई तो उन्होंने घर में रखी अलमारी चेक की। जिसमें गहने और 50 हजार रुपए गायब मिले। रिपोर्ट में बताया कि तय साजिश के तहत शादी करवाने के नाम पर उसे ठगा गया। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर प्रियंका और इरशाद के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू की।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर