अलवर। अलवर-बहरोड़ रोड पर सुरंग के पास जंगल में लगी आग को बुझा लिया गया है। आग करीब 6 किलोमीटर दूर तक फैल गई थी। तेज हवा के कारण आग फैलती गई। आग बुझाने के बाद भी रात को वनकर्मियों ने मॉनिटरिंग की ताकि दुबारा आग नहीं फल सकें। अलवर डीएफओ राजेंद्र हुड्डा ने बताया- सूखी घास में आग लगी थी, जो हवा के साथ फैलती गई। रात को भी वनकर्मी वन क्षेत्र में रहे ताकि दुबारा से आग नहीं लग सकें। अब आग पूरी तरह बुझ चुकी है। आग लगने के कारण सामने नहीं आए। सूखी घास में कई कारणों से आग लग जाती है। सरिस्का के जंगल में गर्मी के आने से पहले आग लगने लगी है। यह सरिस्का के बफर जोन से लगता हुआ जंगल है। हर बार गर्मी के दिनों में जंगल में आगजनी की बड़ी घटनाएं हो जाती है। लेकिन इस बार तो गर्मी के शुरू होने से पहले ही आग लगने लगी है। जंगल में आग बुझाने के प्रयास भी किए गए। लेकिन रात को आग लगी रही। जो दूर तक नजर आई।

लेटेस्ट न्यूज़
Discover the Most Stunning dubai escort For a Night Out
March 15, 2026
2:16 pm
Fashionable Uniform: Creating Communication and Identification for Your Performance Group
March 15, 2026
2:08 pm
The Rise of Online Casinos: Discovering the Best in the Industry
March 15, 2026
2:08 pm
Easy HA File Access – FileMagic
March 15, 2026
2:06 pm

सरिस्का के जंगल में आग, टीम ने काबू पाया : तेज हवा चलने से सूखी घास में 6 किलोमीटर तक फैल गई थी
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

