श्रीगंगानगर। जिले की जैतसर पुलिस ने एक साल से फरार चल रहे अफीम तस्करी के आरोपी को फलौदी के लोहावट से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पुलिस ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। थानाधिकारी इमरान खान के अनुसार फरवरी 2024 में श्रीविजयनगर पुलिस ने 250 ग्राम अफीम के साथ सतजंडा निवासी सुरेंद्र कुमार को पकड़ा था। पूछताछ में सुरेंद्र ने खुलासा किया कि उसे अफीम फलौदी जिले के लोहावट के विष्णु नगर निवासी रमेश कुमार से मिली थी। पुलिस ने सुरेंद्र की निशानदेही पर छापेमारी की, लेकिन रमेश फरार हो गया। जिला पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।
पुलिस को गुरुवार को सूचना मिली कि रमेश लोहावट में है। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस का मानना है कि आरोपी अफीम की बड़ी सप्लाई चेन से जुड़ा हो सकता है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से नशे के कारोबार से जुड़ी अहम जानकारी जुटाने की कोशिश करेगी।