Explore

Search

February 15, 2026 10:01 pm


डॉक्टर से दवा लाने का कहकर निकली महिला लापता : डॉक्टर के पास भी नहीं पहुंची,पुलिस जुटी जांच में

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

सीकर। जिले में 24 साल की महिला की गुमशुदगी का मामला सामने आया है। महिला अपने घर से डॉक्टर के पास दवा लाने की बात कहकर निकली थी। जो वापस नहीं लौटी। महिला के पति ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उसकी पत्नी 12 मार्च सुबह 10:30 बजे गांव से शहरी इलाके में डॉक्टर के पास से दवाई लेने की बात कहकर घर से निकली थी। लेकिन काफी देर तक घर पर नहीं लौटी। इसके बाद जब उन्होंने डॉक्टर के यहां मालूम किया तो पता चला कि महिला वहां नहीं पहुंची। महिला के पति और परिवारजनों ने अपने स्तर पर भी काफी तलाश की। लेकिन महिला का कुछ भी पता नहीं चल पाया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं जिले में एक 32 साल की महिला की गुमशुदगी का भी मामला सामने आया है। जो अपने चार साल के बेटे के साथ कहीं चली गई। महिला के पिता ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करवाई है। महिला के पिता ने पुलिस को बताया कि 11 मार्च दोपहर उनकी बेटी अपने 4 साल के बेटे के साथ शहरी इलाके से चली गई। परिवार ने अपने स्तर पर उसे ढूंढने का काफी प्रयास किया लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर