Explore

Search

September 17, 2025 9:31 am


लेटेस्ट न्यूज़

अवैध गांजे की खेती, अरेस्ट : गेहूं के बीच छिपाकर उगाए, उखाड़कर जब्त किए हजार पौधे

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

जयपुर। पुलिस ने गेहूं के खेत में गांजे की खेती करने पर आरोपी को अरेस्ट किया है। गेहूं के बीच में छिपाकर गांजे की खेती की जा रही थी। बस्सी थाना पुलिस ने खेत में मिले एक हजार गांजे को पौधे को उखाड़कर जब्त किया है। डीसीपी (ईस्ट) तेजस्वनी गौतम ने बताया- बुधवार शाम को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली। बस्सी इलाके में स्थित एक खेत में गेहूं की खेती की जा रही है। गेहूं खेती की आड़ में गांजे की खेती हो रही है। गांजे की खेती करने की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

पुलिस टीम के खेत में सर्च करने पर गेहूं के बीच गांजे की खेती की गई मिली। पुलिस ने गांजे की खेती करने के आरोप में मनोहर लाल मीणा (38) निवासी गांव खतेपुरा तुंगा को अरेस्ट किया। गेहूं की खेती के बीच उगाए गए 1005 गांजे के हरे पौधों को उखाड़कर जब्त किया गया। जब्त किए गए पौधा का वजन 18 किलो 420 ग्राम है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर