Explore

Search

March 19, 2025 9:20 am


बाइक सवार को टक्कर मारी : मौके से फरार हुआ कार ड्राइवर, राहगीरों ने घायल को भर्ती करवाया

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अलवर। शहर में कार चालक एक बाइक को टक्कर देकर भाग गया। जिससे बाइक सवार घायल हो गया। जिसे आमजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अलवर शहर के मन्नी का बड़ निवासी घायल सुनील कुमार ने बताया कि यह घटना बिजली घर चौराहे की है। जहां उसकी बाइक को कार ने टक्कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

सुनील कुमार ने बताया वह बुधवार देर रात को सानिया अस्पताल से अपने जीजा से मिलकर वापस लौट रहा था। बिजली घर चौराहे पर RJ 02 CG 5283 नंबर कार चालक ने उसे टक्कर दी। उसके बाद कार ड्राइवर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल युवक ने बताया वह ई रिक्शा का डीलर है। जिसके पैर में फ्रैक्चर है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर