झालावाड़। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान विधानसभा में 25 नई नगर पालिकाओं की घोषणा की। इनमें खानपुर को भी नगर पालिका का दर्जा मिला है। खानपुर के लोग लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। विधायक सुरेश गुर्जर ने इस मांग को लेकर सड़क से लेकर विधानसभा तक आवाज उठाई। उन्होंने विधानसभा के दोनों सत्रों में इस मुद्दे को प्रमुखता से रखा। खानपुर के विकास के लिए सभी धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने भी प्रयास किए।
घोषणा के बाद खानपुर वासियों ने विधायक सुरेश गुर्जर और मुख्यमंत्री का आभार जताया। लोगों ने आतिशबाजी कर खुशी मनाई। होली के अवसर पर यह खुशी दोगुनी हो गई है। विधायक गुर्जर ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह खानपुर की जनता के संघर्ष की जीत है। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी मिलकर खानपुर के विकास की नई इबारत लिखेंगे।