जयपुर। जिले में मुरलीपुरा थाना इलाके स्थित रोड नम्बर 12 के पास आज फैन बेल्ट गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने की जानकारी सबसे पहले रात्री गश्त कर रहे सीआई वीरेन्द्र कुरील को मिली। इस पर वह पुलिस टीम को लेकर मौके पर पहुंचे। करीब 24 से अधिक दमकलें अभी-भी मौके पर आग बुझाने का काम कर रही हैं। सीआई वीरेन्द्र कुरील ने बताया- आग लगने की सूचना पर टीम के साथ मौके पर पहुंचे दमकल को आग लगने की जानकारी दी। इसके बाद यूको बैंक के पहले माले पर बने गोदाम में आग बुझाने का काम शुरू हुआ। गोदाम के आसपास रहने वाले लोगों को मौके से हटाया गया। इलाके में लाइट बंद की गई। भीषण आग से इलाके में अफरा-तफरी मची। लोगों को समझाइश कर मौके से दूर किया गया। जिस से दमकल को रास्ता मिल सके। घटना स्थल की तरफ आने वाले ट्रैफिक को भी डायवर्ड किया गया है। आग बुझाने का काम जारी हैं।

लेटेस्ट न्यूज़
Stress-Unloose Star sign Removals – Tips for a Successful Move
February 11, 2026
12:35 pm
The Ultimate Guide regarding Online Aviator Mechanics Strategies and Professional Observations
February 11, 2026
12:30 pm

गोदाम में लगी भीषण आग : 24 से ज्यादा दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची, आसपास रहने वाले लोगों को हटाया गया
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

