Explore

Search

February 7, 2026 10:59 pm


लेटेस्ट न्यूज़

जेसीबी से तोड़फोड़ कर निर्माणाधीन मकान में चोरी : कंप्यूटर सहित सामान चुराकर भागे, सीसीटीवी में कैद वारदात

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अजमेर। जिले के गंज थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान में चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने जेसीबी से तोड़फोड़ कर घर में रखा सामान चोरी कर फरार हो गए। सीसीटीवी में चोरी की वारदात कैद हुई है। पीड़ित की शिकायत पर गंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। नरसिंहपुर निवासी प्रशांत साहू ने हाथीखेड़ा रोड पर उसका प्लॉट है। जिस पर मकान का निर्माण हो रहा था। कुछ लोग रात के समय आए और जेसीबी से दीवार को तोड़ा गया। तोड़फोड़ कर कंप्यूटर, टेबल सहित अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। पड़ोसियों के जागने पर मौके से फरार हो गए।

पीड़ित ने बताया कि सीसीटीवी चेक करने पर पता चला की चोट जेसीबी भी लेकर आए थे। पीड़ित के अनुसार जमीन पर कब्जा करने की नीयत से तोड़फोड़ की गई है। उसने इसकी शिकायत गंज थाने में दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर