Explore

Search

July 6, 2025 9:53 pm


ग्रामीणों ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव : 5 दिन पहले हुए मारपीट मामले को लेकर किया प्रदर्शन, न्याय की लगाई गुहार

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

चित्तौड़गढ़। जिले के सदर थाना क्षेत्र में 5 दिन पहले हुए मारपीट के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर विजयपुर के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने जिला कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। ग्रामीणों के अनुसार, होली मना कर वापस घर लौटते समय कुछ लोगों ने लाठियों से 5 लोगों की जमकर पिटाई की, जिसके कारण सभी गंभीर घायल हो गए। इसका एक वीडियो भी शेयर हो रहा है। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी सदर थाने में परिवाद दिया है। सदर थाना क्षेत्र में विजयपुर निवासी बालू पुत्र हरिराम भील ने 5 दिन पहले एक मामला दर्ज करवाया था। जिसमें उसने बताया था कि सुखवाड़ा में रहने वाली उसकी बड़ी बहन के घर होली के अवसर पर एक आयोजन रखा गया था। जहां पर बालू भील अपने 2 भाई उदयलाल और छोटू भील के अलावा बबलू और नानूराम मीणा के साथ बाइक से आयोजन में गया हुआ था। वापस घर लौटते समय रिठौला के पास चित्रकूट होटल के बाहर चाय की थड़ी पर चाय पीने रुके थे। वहीं पर शराब के नशे में कुछ युवक होली खेल रहे थे और गाली गलौज करने लगे।

पहले उन्हें समझाया गया, लेकिन उन लोगों ने मारपीट करना शुरू कर दिया। उसके बाद वहां पर करीब 10 से 15 बदमाश पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। बालू भील ने रामलाल ओड, योगेश ओड, सूरज ओड, बबलू ओड, कमलेश ओड के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। इस मारपीट की घटना में सभी गंभीर घायल हो गए। इसका एक वीडियो भी शेयर हो रहा है। वायरल वीडियो में पुरुष और महिलाओं द्वारा लाठियों और पत्थरों से दो लोगों को मारते हुए देखा जा रहा है। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी सदर थाने में पांचों के खिलाफ परिवार सौंपा है। मामले में आक्रोशित विजयपुर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में आकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने जिला कलेक्टर आलोक रंजन और जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के सामने न्याय की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि एफआईआर दर्ज हो जाने के बावजूद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। आरोपी लगातार राजीनामा करने का दबाव बना रहे है। आरोपियों द्वारा धमकी भी दी जा रही है कि अगर राजीनामा नहीं किया तो जान से मार डालेंगे। ग्रामीण ने आरोपियों के खिलाफ सख्त सख्त कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर