Explore

Search

April 23, 2025 7:56 am


महिला की हत्या करने वाला गिरफ्तार : पड़ोसी के मकान की खिड़की से घर में घुस महिला पर किया चाकू से हमला

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

कोटा। जिले में घर में घुसकर महिला की हत्या करने वाले आरोपी आमिर उर्फ शिबू (23) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मृतक महिला सुमित्रा (42) के घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर रहता है। भीमगंजमंडी थान सीआई रामकिशन गोदारा ने बताया कि आरोपी फर्नीचर का काम करता है। आरोपी मृतका की भतीजी से फोन पर बात करने का दबाव बनाता था। जिस पर मृतका व उसके भांजे अरविन्द ने टोका था। इसी बात की रंजिश में आरोपी शिबू ने महिला सुमित्रा की चाकू से हमला कर हत्या कर दी। इस दौरान बीच-बचाव में आए अरविंद पर भी चाकू से हमला ​किया था।

ये था मामला

घटना मंगलवार रात 2 बजे के आसपास की है। हुसैनी नगर में इलाके में सुमित्रा (42) अपने मकान के बरामदें में सो रही थी। उसके साथ उसका भांजा अरविंद (17) सो रहा था। सुमित्रा का बेटा जितेंद्र व बहू दूसरे कमरे सो रहे थे। उसी दौरान शिबू खिड़की से कूदकर बरामदे में आया। उसने आते ही अरविंद के गले पर चाकू से हमला किया। चिल्लाने की आवाज सुनकर सुमित्रा की नींद खुल गई। सुमित्रा ने बीच बचाव किया और आरोपी शिबू को पकड़ा ।आरोपी ने सुमित्रा पर भी चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सुमित्रा के छाती और सिर पर चाकू के घाव लगे। मौके पर खून ही खून हो गया। सुमित्रा की मौत हो गई जबकि अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गया।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर