Explore

Search

April 22, 2025 6:33 pm


पूर्व चैयरमैन उड़ीसा से करता था गांजा सप्लाई : 9 दिन में 4 हजार केएम सफर तय कर पकड़ा, 5 मार्च को 1 करोड़ का गांजा पकड़ा था

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

भरतपुर। जिले की अटलबन्द थाना पुलिस ने उड़ीसा से गांजा सप्लाई करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी उड़ीसा नगर पालिका में चैयरमैन के पद पर भी रहा है। 5 मार्च को गहनौली थाना पुलिस ने 6 सौ किलो गांजा जब्त किया था और, दो आरोपी गिरफ्तार किए गए थे। पूछताछ में उड़ीसा से गांजा सप्लाई करने वाले आरोपी का पता लगा था। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिसकर्मियों ने 9 दिन में 4 हजार किलोमीटर का सफर तय किया।

अटल बंद थाना अधिकारी हेमेंद्र चौधरी ने बताया कि 5 मार्च को गहनौली थाना पुलिस द्बारा एक कंटेनर जब्त किया गया था। जिसमें से करीब 6 सौ किलो गांजा जब्त किया गया था। जिसकी कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये थी। गहनौली थाना पुलिस ने सुवालाल और नितेश निवासी कौथल निवासी कोटपूतली बहरोड़ को गिरफ्तार किया गया था। दोनों आरोपी उड़ीसा से गांजा लेकर आये थे और, कोटपूतली के बहरोड़ में गांजे की डिलीवरी करने जा रहे थे।

दोनों आरोपियों से पूछताछ में पता लगा कि वह उड़ीसा के कनबागरी के रहने वाले दीपक कुमार से गांजा खरीदते थे। जिसे पकड़ने के लिए अगल बंद थाने की 5 सदस्यीय टीम आरोपी को पकड़ने के लिए रवाना हुई। 9 दिन में पुलिसकर्मियों ने करीब 4 हजार किलोमीटर का सफर तय किया। काफी मशक्कत और पूछताछ के बाद गांजा सप्लायर दीपक कुमार को गिरफ्तार किया गया। आज सुबह अटल बंद थाने की टीम आरोपी को लेकर भरतपुर पहुंची है। दीपक ने ही बहरोड़ कोटपूतली के लिए गांजा सप्लाई किया था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी दीपक कुमार उड़ीसा के उदयगिरि का चेयरमैन भी रह चुका है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर