Explore

Search

February 11, 2026 12:15 pm


रोडवेज बस ने पुलिस जीप को टक्कर मारी : दो कॉन्स्टेबल सहित तीन घायल, 5 KM पीछा कर ड्राइवर को पकड़ा

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

जयपुर। जिले में ओवर स्पीड रोडवेज बस ने शुक्रवार तड़के पुलिस जीप को टक्कर मार दी। हादसे में पुलिस जीप (ईआर-112) सवार दो कॉन्स्टेबल सहित तीन लोग घायल हो गए। मोतीडूंगरी थाना पुलिस ने 5 KM पीछा कर रोडवेज बस को रोककर ड्राइवर को पकड़ा। पुलिस जीप के घायल ड्राइवर का SMS हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। घायल दोनों कॉन्स्टेबल को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

SHO (मोतीडूंगरी) अजय कांत रतूड़ी ने बताया- एक्सीडेंट सुबह करीब 4:30 बजे राजापार्क स्थित गोविंद मार्ग पर हुआ। पुलिस जीप (ईआर-112) में ड्राइवर प्रकाश के साथ कॉन्स्टेबल राकेश और विष्णु गश्त कर रहे थे। गोविन्द मार्ग पर बिग बॉस के सामने वाली गली से पुलिस जीप निकल रही थी। इसी दौरान ट्रांसपोर्ट नगर की ओर से त्रिमूर्ति सर्किल की तरफ आ रहे ओवर स्पीड उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस ने पुलिस जीप को ड्राइवर साइड से टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से जीप में सवार ड्राइवर व दोनों कॉन्स्टेबल घायल हो गए। हादसे के बाद सवारियों से भरी रोडवेज बस को ड्राइवर लेकर भाग निकला। मोतीडूंगरी थाना पुलिस ने सूचना पर तुरंत तीनों घायलों को SMS हॉस्पिटल पहुंचाया। घायल दोनों कॉन्स्टेबल राकेश व विष्णु को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्‌टी मिल गई। घायल ड्राइवर प्रकाश का इलाज चल रहा है। पुलिस ने करीब 5 KM पीछा कर चौमूं हाउस पर रोडवेज बस को रोक ड्राइवर टीकम सिंह को पकड़ लिया।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर