Explore

Search

February 11, 2026 3:37 am


पेड़ से गिरने से नाबालिग की मौत : बकरियों के लिए काट रहा था पत्तियां, 2 साल पहले हुई थी पिता की मौत

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

झालावाड़। जिले के डग थाना क्षेत्र के क्यासरा गांव में बकरियों के लिए इमली के पेड़ से पत्तियां काटते समय नाबालिग नीचे गिर गया। परिजन उसे तुरंत डग अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने नाबालिग को झालावाड़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने नाबालिग को मृत घोषित कर दिया।

विशाल (12) अपनी मां और छोटे भाई के साथ मामा के घर रह रहा था। दो साल पहले उसके पिता का निधन हो गया था। तब से वह अपनी मां के साथ ननिहाल में रह रहा था। मामा दशरथ सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम को विशाल पत्तियां काट रहा था। उन्होंने कहा कि पिता की मृत्यु के बाद से वे ही विशाल का लालन-पालन कर रहे थे। डग थाने के हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र कुमार ने शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर