Explore

Search

July 8, 2025 3:44 pm


ग्रामीणों ने टायर जलाकर 4 घंटे किया रोड जाम : बुढा देवल पंचायत को लांबाहरिसिंह नगर पालिका में शामिल करने के विरोध में प्रदर्शन

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

टोंक। बुढा देवल ग्राम पंचायत को नव गठित लांबाहरिसिंह नगर पालिका में शामिल करने के विरोध में ग्रामीण शनिवार सुबह 8 बजे लांबाहरिसिंह-केकड़ी मार्ग पर देवल मुख्य बस स्टैंड पर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने बुढा देवल ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने बस स्टैंड पर टायर जलाकर जमकर नारेबाजी की और धरना देकर रोड जाम कर दिया। इससे कई वाहन जाम में फंस गए। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया, लेकिन वे दोपहर तक नहीं समझे। ग्रामीणों ने कहा कि SDM मौके पर आकर इस पंचायत को नगर पालिका से हटाने का पक्का आश्वासन देंगे, उसके बाद ही धरना, प्रदर्शन खत्म करेंगे। प्रशासन के समझाने पर दोपहर 12 बजे उन्होंने धरना खत्म किया।

ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत देवल को नगरपालिका लाम्बाहरिसिंह में मर्ज किया जा रहा है। यह नियम विरुद्ध है क्योंकि लाम्बाहरीसिंह की दूरी 12 किमी दूर है। परिसीमन के बाहर है, जबकि मोरला 5 किमी, बागड़ी 6 किमी, देवपुरा 500 मीटर दूर है, फिर भी उन्हे लांबाहरिसिंह पालिका में नहीं जोड़ा जा रहा है, लेकिन राजनीतिक उद्धेश्य को लेकर देवल ग्राम पंचायत को नगरपालिका में मर्ज किया जा रहा है। इससे नाराज ग्रामीणों ने आज बस स्टैंड पर टायर जलाकर नारेबाजी की। फिर रोड जाम कर वहीं धरने पर बैठ गए।

इसकी सूचना मिलने पर साढ़े नौ बजे नायब तहसीलदार जय सिंह पहुंचे और समझाया, लेकिम ग्रामीण SDM को मौके पर बुलाने पर अड़ गए। जरूरी कार्य होने से वे नहीं आए। ऐसे में लोगों ने दोपहर करीब 12 बजे नायब तहसीलदार जय सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर जाम हटा दिया, लेकिन चेतावनी दी कि देवल को नगर पालिका में शामिल किया गया तो चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर