झज्जर। हरियाणा के झज्जर में बीती रात राजस्थान के एक व्यक्ति ने खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पिछले 10 सालों से वह शहर में मजदूरी का काम करता था। देर शाम घर में कोई नहीं होने पर अज्ञात कारणों के चलते फंदे से लटक कर जान दी है।
राजस्थान के दसौती गांव का निवासी सुरेश पिछले 10 सालों से अपने बीवी बच्चों के साथ झज्जर में रह रहा था। वह मजदूरी करता था। देर शाम घर में उसने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करली। पुलिस ने बताया कि देर शाम सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने आत्महत्या की है। पुलिस ने बताया कि मृतक सुरेश के घर में उसकी पत्नी और बच्चों के साथ किराए पर रहता था। शुक्रवार देर शाम उसकी पत्नी बच्चों के साथ बाहर चली गई थी। वापस आकर देखा तो सुरेश ने कमरे का दरवाजा बंद था।
महिला ने अपने जान पहचान के लोगों और पुलिस को इसके बारे में सूचना दी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को फंदे से उतारा और सामान्य अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। आज परिजनों के बयान के बयान पर शव का पोस्टमॉर्टम करा शव उन्हें सौंप दिया गया। परिजनों ने बताया कि सुरेश पिछले कई सालों से झज्जर में किराए पर रहता था और मजदूरी कर बच्चों का पेट पालता था। उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें एक बेटी और दो बेटे हैं।