प्रतापगढ़। जिले में मंगलवार को नेशनल हाईवे 56 पर सिद्धपुर मोड़ के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में ड्राइवर की जान बच गई, लेकिन मामूली चोटें आई है। जानकारी के अनुसार छोटा मजेसरिया के रहना वाला दुर्गेश पुत्र रामप्रसाद, डलमु मानपुरा कुएं से मिट्टी लेने जा रहे था। सिद्धपुर मोड़ पर ट्रैक्टर की स्टेयरिंग अचानक लॉक हो गई, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली दोनों खाई में जा गिरे। हादसे में ड्राइवर को मामूली चोटें आईं। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भी तुरंत मौका-मुआयना किया और वाहन को खाई से निकालने की व्यवस्था की।स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली क्योंकि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। ड्राइवर ने बताया कि वह रोजाना इसी रास्ते से मिट्टी लेने जाता है।

लेटेस्ट न्यूज़
Answers about News Television
March 12, 2026
4:20 pm
Answers about Artists and Painters
March 12, 2026
4:19 pm
Answers about Dr. Pepper
March 12, 2026
4:17 pm
Best Korean Skincare Products for Acne Prone Skin
March 12, 2026
4:17 pm

ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी : स्टेयरिंग लॉक होने से हुआ हादसा, ड्राइवर को मामूली चोटें आई
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

