धौलपुर। जिले में वन विभाग की ओर से करवाए गए पौधारोपण का भुगतान नहीं मिलने से मजदूर परेशान हैं। मजदूरों ने पारिस्थितिक विकास समिति के साथ मिलकर एसपी को ज्ञापन सौंपा है। मजदूरों ने बताया कि वन विभाग ने उन्हें 33 स्थानों पर पेड़ लगाने का काम दिया था। समिति के माध्यम से मिला यह काम समय पर पूरा कर दिया गया। वन विभाग की ओर से देवराज और रणवीर इस काम की निगरानी करते थे। दोनों को जनवरी 2025 में निलंबित कर दिया गया। मजदूरों का कहना है कि उन्होंने वर्क ऑर्डर के अनुसार सभी जगह पेड़ लगा दिए। डीएफओ ने इसका एक छोटा सा बिल बनाया, लेकिन जब मजदूरों ने अपना भुगतान मांगा तो उन्हें टालना शुरू कर दिया। डीएफओ काम की उच्च स्तरीय जांच का हवाला देकर भुगतान नहीं कर रहे हैं। परेशान मजदूरों ने अब एसपी से गुहार लगाई है। उन्होंने अपना बकाया भुगतान दिलाने की मांग की है।

लेटेस्ट न्यूज़
Hsa, Hra, & Fsa Eligible Items & Expenditures Cigna Healthcare
March 13, 2026
12:02 am
Bezmaksas Kazino Griezieni
March 13, 2026
12:02 am
Как подобрать идеального онлайн-казино
March 12, 2026
11:59 pm
Answers about News Television
March 12, 2026
11:57 pm

भुगतान नहीं मिलने से वन विभाग के मजदूर परेशान : 33 स्थानों पर पौधे लगाने का काम पूरा, डीएफओ जांच का हवाला देकर टाल रहे पैसे
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

