Explore

Search

June 1, 2025 6:42 pm


राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार : बिसाऊ तहसीलदार के चार्ज वापस लेने से बढ़ा विरोध,मंत्रालयिक कर्मचारियों ने जताई नाराजगी

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

झुंझुनू। जिले के राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी आज एक दिन के कार्य बहिष्कार पर हैं। अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी सुरेंद्र सिंह से बिसाऊ तहसील में तहसीलदार का चार्ज वापस लेने का विरोध किया जा रहा। राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारीयों ने तहसीलदार का चार्ज वापस सुरेंद्र सिंह को देने की मांग की है। कर्मचारियों का दावा है कि यह आदेश राजस्व सेवा परिषद के अनुचित और अनावश्यक दबाव के कारण वापस लिया गया है। कलेक्टर ने सही आदेश जारी करते हुए अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी सुरेंद्र सिंह को बिसाऊ का चार्ज दिया था। इसके बाद राजस्व सेवा परिषद के अनुचित और अनावश्यक दबाव के कारण तहसीलदार का चार्ज वापस ले लिया।

कर्मचारियों ने 2 अप्रैल, 2025 को जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन भी सौंपा था, जिसमें आदेश को रद्द करने का अनुरोध किया गया था। हालाँकि, उनकी शिकायतों का समाधान नहीं किया गया है, जिसके कारण आज का कार्य बहिष्कार हुआ।

विरोध में भाग लेने वाले कर्मचारियों ने यह भी घोषणा की है कि वे 4 अप्रैल, 2025 को राज्यव्यापी आंदोलन में भाग लेने के लिए सामूहिक अवकाश लेंगे। कर्मचारियों के अनुसार, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी सुरेन्द्र सिंह को तहसीलदार बिसाऊ के पद का प्रभार वापस लेने का आदेश राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारियों के बीच आक्रोश का कारण बना है। उन्होंने कहा कि यह आदेश राजस्व सेवा परिषद के अनुचित और अनावश्यक दबाव में जारी किया गया था। कर्मचारियों ने आगे मांग की है कि आदेश को तुरंत वापस लिया जाए, अन्यथा वे अपने विरोध को जारी रखेंगे।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर