Explore

Search

July 6, 2025 5:37 pm


निर्माण कार्य के दौरान मजदूर घायल : पैर मिक्सर मशीन में फंसा, डीबी अस्पताल में कराया भर्ती

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

चूरू। जिले के जुहारपुरा में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान एक मिक्सर मशीन में मजदूर का पैर फंस गया। जिससे मजदूर के पैर में कई जगह गहरे जख्म हो गए। मजदूर को इलाज के लिए डीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हिम्मतपुरा झांसी के रहने वाला बहादुर सिंह (19) मिक्सर मशीन पर काम कर रहा था। मशीन चालू करने के दौरान अचानक उसका पैर मशीन में फंस गया। चालू मशीन की वजह से उसके पैर में कई जगह गहरे जख्म हो गए।

साथी मजदूरों ने तुरंत मशीन बंद की। घायल बहादुर सिंह को निजी वाहन से डीबी अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में ले जाया गया। वहां डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उसका प्राथमिक इलाज किया। डॉक्टरों ने बहादुर सिंह की आवश्यक जांच करवाई है। आगे की स्थिति इन जांचों के नतीजों के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल उसका इलाज अस्पताल में जारी है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर