भरतपुर। जिले के रुदावल थाना पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने घर के बाहर से अपने साथियों के साथ नाबालिग का अपहरण किया था। पुलिस ने नाबालिग को 30 घंटे के अंदर ही जयपुर से दस्तयाब कर लिया था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। थाना अधिकारी बाल कृष्ण ने बताया कि 23 मार्च को एक व्यक्ति ने थाने पर FIR दर्ज करवाते हुए बताया था कि 23 मार्च की देर रात मेरी नाबालिग बेटी बाथरूम जाने के लिए घर से बाहर गई थी। कुछ लोग घर के बाहर पहले ही घात लगाकर बैठे थे। वह लोग मेरी बेटी का अपहरण कर उसे गाड़ी में डालकर ले गए। नाबालिग को ढूंढने के लिए थाने से एक टीम का गठन किया गया। पुलिस ने जांच करते हुए 30 घंटे के अंदर ही नाबालिग को जयपुर से दस्तयाब कर लिया। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने संदिग्ध नंबरों की CDR, टावर लोकेशन के आधार पर कल आरोपी समय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़
How To Obtain The Most From Your Healthcare Visits
February 8, 2026
4:23 am
FileViewPro for AM, ZIP, BIN, and More
February 8, 2026
4:15 am
tambroker 9C
February 8, 2026
4:14 am
tambroker 63A
February 8, 2026
4:12 am

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार : नाबालिग को उसके घर के बाहर किया था किडनैप, जयपुर में मिली थी नाबालिग
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

