Explore

Search

February 8, 2026 11:32 am


अवैध खनन कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार : ट्रैक्टर और बाइक जब्त, खनिज विभाग और पुलिस ने की कार्रवाई

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बूंदी। पुलिस और खनन विभाग ने डाबी में अवैध खनन के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई की है। इस दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से एक ट्रैक्टर में लगी कम्प्रेशर मशीन और एक बाइक जब्त की है। जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय जयपुर और कोटा रेंज के महानिरीक्षक के निर्देश पर की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा के मार्गदर्शन में पुलिस उप अधीक्षक हेमंत गौतम और थानाधिकारी हेमराज शर्मा ने खनिज विभाग के साथ मिलकर यह कार्रवाई की।

डाबी थाना क्षेत्र से पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त किया। इसमें कम्प्रेशर मशीन लगी हुई थी। साथ ही बाइक भी जब्त की गई। पुलिस ने लाम्बाखोह निवासी लालचन्द बैरागी (51) और बाजुन्दा (ब्यावर) निवासी भीमा मेघवाल (50) को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण संख्या 64/2025 दर्ज किया गया है। उन पर धारा 303(2) बीएनएस और 4/21 एमएमडीआर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक कैलाश सिंह, कानि मेहराम और भगवान रावल की टीम शामिल थी।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर