बारां। जिले के सदर थाना इलाके के धोला कुंआ चौकी के पास झालावाड़ रोड पर गुरुवार रात एक बाइक नीलगाय से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। घटना के समय सदर थाने के एएसआई पुष्पेंद्र मीणा धोला कुंआ चौकी के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। उन्हें हादसे की सूचना मिलते ही वे तुरंत मौके पर पहुंचे। घायलों की पहचान कोटड़ी निवासी नाथूलाल मीणा, राघव और दीपक मीणा के रूप में हुई। एएसआई ने तत्परता दिखाते हुए तीनों घायलों को पुलिस वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार तीनों लोग बपावर से अपने गांव लौट रहे थे। धोला कुंआ चौकी से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर मेगा हाईवे पर अचानक उनकी बाइक के सामने नीलगाय आ गई। इससे बाइक नीलगाय से टकरा गई और हादसा हो गया।

लेटेस्ट न्यूज़
The Enterprise Of 7forallmankind .it
December 17, 2025
4:11 pm
Что такое коэффициенты в ставках и как делать прибыльные ставки
December 17, 2025
4:08 pm

सड़क हादसे में तीन लोग घायल : जिला अस्पताल में कराया भर्ती, नीलगाय से टकराई बाइक
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान
