धौलपुर। जिले के सरमथुरा क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। मोठिया पूरा पुल के पास कार और पिकअप की जोरदार टक्कर में 5 लोग घायल हो गए। कार में सवार युवक सुन्नीपुर गांव में एक शादी समारोह से अपने गांव लौट रहे थे। घायलों में धनोरा निवासी गजेंद्र मीणा और कुरीगमा निवासी हरेंद्र मीणा और गौरव शामिल हैं। दो अन्य घायल युवकों की पहचान नहीं हो पाई है। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सरमथुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 108 एंबुलेंस के ईएमटी भारत सिंह मीणा और पायलट लोकेंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। दिन में जानकारी मिली कि दो युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार कार में सवार युवक सुन्नीपुर गांव में एक शादी समारोह से अपने गांव लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

लेटेस्ट न्यूज़
Why Local Carpet Cleaners in Provo Are Ranking Higher Than National Brands
March 9, 2026
4:20 pm
CIP File Won’t Open? FileViewPro Has the Answer
March 9, 2026
4:20 pm
Essential Math Tuition for Sec 4 Students in Singapore: Unlocking O-Level Excellence
March 9, 2026
4:19 pm
The Secret Life Of Diy Greenhouse Cheap
March 9, 2026
4:13 pm

शादी समारोह से लौटते वक्त कार और पिकअप की टक्कर में 5 घायल : 2 युवकों की हालत गंभीर
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

