Explore

Search

February 8, 2026 8:33 pm


लेटेस्ट न्यूज़

चहलपुरा गांव में फूड प्वाइजनिंग, चाउमीन खाने से 12 लोग बीमार, अस्पताल में कराया भर्ती

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

धौलपुर। जिले के कौलारी थाना क्षेत्र के चहलपुरा गांव में शनिवार को एक विक्रेता से खरीदी गई चाउमीन खाने से 12 से अधिक लोग बीमार हो गए। बीमार लोगों को जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल में भर्ती चहलपुरा निवासी मीनेश ने बताया कि शनिवार को गांव में एक चाउमीन विक्रेता आया था। गांव के महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने उससे चाउमीन खरीदकर खाई। चाउमीन खाने के करीब 2 घंटे बाद एक के बाद एक लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। मरीजों को पेट दर्द, उल्टी, दस्त और चक्कर आने की शिकायत हुई। इस घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजन अपने मरीजों को लेकर विभिन्न अस्पतालों में पहुंचे। करीब आधा दर्जन मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विजय सिंह ने बताया कि सभी मरीजों का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह फूड प्वाइजनिंग का मामला है। मरीजों को मुख्य रूप से डायरिया और उल्टी-दस्त की शिकायत है। डॉक्टरों की टीम सभी मरीजों का चेकअप और इलाज कर रही है।

 

 

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर