पाली। जिले में बुधवार को घर के पास प्लॉट में खेल रही 5 साल की लड़की पर अचानक खड़ा पत्थर (आस्लेट) गिर गया। इस हादसे में मासूम का सिर फटने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। अचानक हुए इस हादसे से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। उन्होंने प्लॉट मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने बॉडी मोर्चरी में रखवा कर जांच शुरू की। पाली शहर के कोतवाली थाना एरिया के आशापुरा नगर में रहने वाले शाहरुख खान की 5 साल की बेटी सोफिया बुधवार सुबह घर के पास खाली पड़े प्लॉट में खेल रही थी। प्लॉट के एरिया को कवर करने के लिए खड़े किए गए बड़े पत्थरों (आस्लेट) में से एक भारी पत्थर टूट कर मासूम सोफिया पर गिर गया। इस हादसे में मासूम के सिर पर गंभीर चोट आई। परिजन इलाज के लिए उसे पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के समय मृतका पिता शाहरुख खान फैक्ट्री में काम कर गए हुए थे। घटना की जानकारी मिलते से वे भी सीधे बांगड़ हॉस्पिटल के ट्रॉमा वार्ड पहुंचे। अपनी बेटी की मौत होने की उन्हें जब जानकारी हुई तो उनका रो रो कर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने उसे संभाला। घटना को लेकर उन्होंने प्लॉट। मालिक पर लापरवाही का आरोप भी लगाया।

लेटेस्ट न्यूज़
The Enterprise Of 7forallmankind .it
December 17, 2025
4:11 pm
Что такое коэффициенты в ставках и как делать прибыльные ставки
December 17, 2025
4:08 pm

भारी पत्थर बच्ची पर गिरा, मौत; 5 साल की सोफिया प्लॉट में खेल रही थी अचानक गिरा पत्थर, सिर फटने से मौत
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

