अलवर। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक से मारपीट कर उसका अपहरण करने और सोने के आभूषण व नकदी छीनकर ले जाने का मामला सामने आया है। घटना 17 अप्रेल को शाम करीब 6 बजे कंपनी बाग के पास की है। इसका एक विडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ युवक एक युवक के साथ मारपीट कर उसे खींचकर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित मनीष सोनी (37) पुत्र हरिओम सोनी निवासी हजारी का मोहल्ला ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया है कि कंपनी बाग के पास उसके बुआ के लकड़े के साथ उसकी साझेदारी की दुकान है। वह 17 अप्रेल को शाम को वहां गया था। इस दौरान कुछ युवकों के साथ गणेश सोनी पुत्र भोला सोनी निवासी रंगभरियों की गली वहां आया और उससे रुपए की मांग कर जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और पिस्टल और चाकू दिखाकर उसे जबरन कार में बैठाकर ले गए। इस दौरान आरोपी नरेन्द्र यादव और मनोज यादव का नाम लेकर एक दूसरे से बातचीत कर रहे थे। जिन्होंने उसके गले से सोने की चेन, हाथ की अंगूठी व जेब में रखी करीब 50 हजार रुपए की नकदी छीन ली और फोन पे से भी तीन हजार रुपए खुद के अकाउंट में डलवा लिए। इसके बाद आरोपी उसे लाल डिग्गी के पास गाड़ी से पटक कर चले गए। पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जो उस पर राजीनामे का दवाब बनाकर धमकियां दे रहे हैं। इससे उसकी जान-माल को खतरा बना हुआ है।

लेटेस्ट न्यूज़
Are there office chairs available for larger people?
March 12, 2026
10:10 am
Слоты онлайн-казино cryptoboss казино: рабочие игры для больших сумм
March 12, 2026
10:09 am
Answers about Q&A
March 12, 2026
10:08 am
Select an industry in your region and find its historyhow has the technology changed?
March 12, 2026
10:08 am

मारपीट कर अपहरण किया, आभूषण व नकदी छीना
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

