अजमेर। जिले में रोडवेज बस के अंदर से महिला के 8 तोला सोना चोरी होने का मामला सामने आया है। महिला यात्री ने दो अन्य लड़कियों पर नशीला पदार्थ सुंघाकर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन थाना पुलिस के अनुसार कालू की ढाणी निवासी कैलाश कंवर पत्नी महावीर सिंह ने थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया है। महिला ने शिकायत देकर बताया कि वह अपने पीहर के पास नारायणपुर से अजमेर आ रही थी। रोडवेज बस में उसके हाथ में एक छोटा सा पर्स था। जिसमें कुल 8 तोला सोने के जेवरात थे। महिला ने बताया कि बस में बहुत भीड़ थी कुछ समय चलने के पश्चात दो लड़कियां बस में मौजूद थी। दोनों ने पास आकर बैठने के लिए जगह मांगी तब दोनों को अपने पास में बैठा दिया था। इसी बीच दोनों लड़कियों में से बदबू आने लगी जिसके कारण उसे नींद आ रही थी। दोनों ने नशीला पदार्थ सूंघा कर उसका पर्स चोरी कर लिया। जब अजमेर बस स्टैंड आकर पहुंची तो उसका बैग गायब मिला था। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Modern Complete Guide concerning Big Bass Slots Casino Games in Digital Gaming
February 15, 2026
10:37 pm
Comprehensive Chicken Road Game Review: Full Overview along with Tactics specifically for Big Wins
February 15, 2026
10:32 pm
Секреты бонусов интернет-казино которые вы должны использовать
February 15, 2026
10:14 pm
Spin Mama Casino: Les meilleures machines à sous en Europe
February 15, 2026
10:14 pm

8 तोला सोने के जेवरात से भरा पर्स चोरी; दो लड़कियों ने नशीला पदार्थ सूंघाकर की वारदात
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

