धौलपुर। पुलिस ने चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी राधाचरन उर्फ राधा और रामबृज ने पुलिस को सामंतगढ़ के जंगल में बरगियों के अड्डे के पास छिपाई गई बाइक के बारे में बताया। जांच में पता चला कि बरामद की गई दो स्प्लेंडर और एक प्लैटिना मोटरसाइकिल में से एक स्प्लेंडर थाना क्षेत्र के मुकदमा संख्या 138/25 से संबंधित है। दूसरी स्प्लेंडर मुकदमा संख्या 137/25 से जुड़ी हुई है। दोनों मोटरसाइकिल पर नंबर प्लेट नहीं थी। तीसरी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर काले रंग की है, जिस पर RJ 05 S 4078 नंबर अंकित है। आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि यह बाइक भी चोरी की है। पुलिस ने इस मोटरसाइकिल को धारा 106(1) बीएनएसएस के तहत जब्त कर लिया है। पुलिस टीम में लालमन, दशरथ, प्रभाकर, धर्मवीर, चरणसिंह और चालक लक्ष्मण कॉन्स्टेबल शामिल थे। टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर कार्रवाई करते हुए सभी चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली हैं।

लेटेस्ट न्यूज़
Рассекречиваем секреты бонусов онлайн-казино криптобосс, которые каждому нужно знать
March 11, 2026
5:11 pm
Best Korean Skincare Products for Sensitive Skin
March 11, 2026
5:08 pm
How To Extract Data From DTCP-IP Files Using FileViewPro
March 11, 2026
5:07 pm
When was Anchorage Daily News created?
March 11, 2026
5:03 pm

चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद; दो आरोपियों ने जंगल में छिपाई थीं बाइक, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

