डूंगरपुर। लेनदेन के विवाद में भतीजे ने कुल्हाड़ी मारकर चाचा की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्जकर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। घटना मंगलवार रात डूंगरपुर के चौरासी थाना क्षेत्र के मांडेला उपली गांव में हुई। चौरासी थाना अधिकारी राकेश कटारा ने बताया कि मांडेला उपली निवासी अम्बालाल खराड़ी ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि वह और उसकी पत्नी नए घर पर थे। वहीं, उसके पिता जोगा खराड़ी और छोटा भाई सूरज पुराने घर पर थे। मंगलवार रात को उसके पुराने घर चचेरा भाई गेबीलाल आया और अपने काका जोगा के साथ आपसी लेनदेन की बात को लेकर झगड़ा करने लगा। बात बढ़ने पर गेबीलाल ने जोगा पर कुल्हाड़ी से वार कर लहूलुहान कर दिया और मौके से फरार हो गया। पिता के चिल्लाने की आवाज आने पर सब दौड़कर पुराने घर पहुंचे तो आंगन में वे लहूलुहान हालत में पड़े थे। परिजन उसे लेकर डूंगरपुर जिला अस्पताल लाए और भर्ती करवाया। जहां बुधवार को इलाज के दौरान जोगा की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और शव को मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी भतीजे की तलाश शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़
The Essential Coverages Included in a Normal Landlords Insurance Policy
March 10, 2026
4:23 am
How Professional Development Training Enhances Leadership Skills
March 10, 2026
4:21 am
Factors Insurance Corporations Consider When Insuring Rental Properties
March 10, 2026
4:20 am
Factors Insurance Companies Consider When Insuring Rental Properties
March 10, 2026
4:19 am

लेनदेन के विवाद में चाचा की हत्या, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

