Explore

Search

July 8, 2025 12:18 am


विवाहिता के सुसाइड मामले में पति और उसकी प्रेमिका गिरफ्तार, भींडर थाना पुलिस ने दोनों को पकड़ा

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

उदयपुर। जिले की भींडर थाना पुलिस ने विवाहिता के सुसाइड के मामले में पति और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी पूनाराम गुर्जर ने बताया कि जांच में पता लगा कि मृतका सुमन कुंवर का पति राजेन्द्र सिंह(24) पुत्र रतनसिंह निवासी आईलों की भागल व उसकी प्रेमिका मंजू(40) का करीब 2 साल से अवैध प्रेम प्रसंग था। मृतक सुमन कुंवर द्वारा कई बार दोनों को समझाइश की गई लेकिन दोनों नहीं माने। छिपकर मिलते रहे थे। इससे परेशान होकर सुमन कुंवर ने 3 मई 2025 को जहर खाकर सुसाइड कर लिया।

मामले में पुलिस ने जांच करते हुए पति और उसकी प्रेमिका के बीच मोबाइल पर हुई बातचीत का रिकॉर्ड खंगाला तो पिछले डेढ़ साल में 1348 घंटे बातचीत होना सामने आया। इससे दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होने की जानकारी पुख्ता हो गई। ऐसे में पुलिस ने आरोपी पति राजेन्द्र सिंह पुत्र रतनसिंह और उसकी प्रेमिका मंजू को सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले मृतक महिला के भाई शैतानसिंह पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी कपासन ने थाने में रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि उसकी बहन सुमन ने पति की प्रताड़ना और उसके किसी महिला से अवैध संबंध के चलते सुसाइड कर लिया है। बहन ने कई बार पति को उसकी प्रेमिका से मिलने और बात करने के लिए मना किया था लेकिन वह नहीं माना। बहन परेशान होती रही और उसने मजबूरन यह कदम उठा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सख्ती से पूछताछ में आरोपी पति ने जुर्म कबूल किया।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर