शाहपुरा। भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और अदम्य साहस को नमन करते हुए सोमवार को भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल के तत्वावधान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा के नेतृत्व में प्रातः 10 बजे महलो के चौक से बालाजी की छतरी, सदर बाजार, चमना बावड़ी, कुंडगेट होते हुए। त्रिमूर्ति चौराया पहुचकर सम्पन्न हुई। नगर अध्यक्ष पंकज सुगन्धी ने बताया कि यह तिरंगा यात्रा सर्वधर्म, सर्व समाज ओर सर्वदलीय एकता का प्रतीक है। इसका उद्देश्य भारतीय सेना के प्रति सम्मान प्रकट करना, देशभक्ति की भावना को जागृत करना और आमजन में राष्ट्रीय चेतना का संचार करना है। यात्रा में नगर से सभी धर्म,समाज,व्यापारिक संगठन, सामाजिक एवं धार्मिक संगठन कर्मचारी,युवा,महिला आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और सभी ने अपने हाथ मे तिरंगा लेते हुए एकता का परिचय दिया।

लेटेस्ट न्यूज़
Was sind CashTokens und warum sind diese aufregend?
March 9, 2026
4:07 pm
MacBook Pro M5 2025: The Ultimate Laptop You Can Buy With Cryptocurrency
March 9, 2026
4:05 pm
The Importance of Math Tuition for Secondary 2 Students in Singapore
March 9, 2026
4:04 pm
Math Tuition for Junior College 1 Students in Singapore: A Parent’s Essential Guide
March 9, 2026
4:04 pm

भारतीय सेना के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

