हनुमानगढ़। जिले के पीलीबंगा में एक किसान को वॉट्सऐप पर फिरौती की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीलीबंगा के गांव 18 एसपीडी के रहने वाले हंसराज वाल्मीकि (44) को 5 मई को दोपहर 3:30 बजे वॉट्सऐप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को भूराराम भाट बताया। उसने कहा कि वह चक 14 एसपीडी सूरतगढ़ का रहने वाला है। आरोपी ने खुद को बड़ा गुंडा बताते हुए हंसराज से 5 लाख रुपए की मांग की। धमकी दी कि पैसे नहीं देने पर गोली मार देगा। डर के मारे हंसराज ने अपना फोन बंद कर दिया। शाम 5:35 बजे आरोपी ने वॉट्सऐप पर वॉयस रिकॉर्डिंग भेजी। इसमें कहा कि एक-दो दिन में गोली मारकर जान से मार देगा। पीड़ित हंसराज ने बताया कि वह भूराराम को नहीं जानता। उनका कोई लेन-देन भी नहीं है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर भूराराम भाट के खिलाफ जबरन वसूली का मामला दर्ज किया है। एसआई मुकेश कुमार मामले की जांच कर रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़
Maîtrisez le jeu plinko avis et optimisez votre bankroll dès aujourd hui
February 8, 2026
10:27 pm
How to View WRP Files on Any Platform with FileMagic
February 8, 2026
10:25 pm
Descubre las Claves de la Comercialización de Internet que Impulsa Tu Conexión y Servicios Online
February 8, 2026
10:23 pm
Save Time Opening ARF Files Using FileViewPro
February 8, 2026
10:20 pm

व्हाट्सऐप कॉल कर किसान से मांगे 5 लाख रुपए, नहीं देने पर गोली मारने की दी धमकी; आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

